मऊरानीपुर: पानी-बिजली संकट पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, किसान कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी
चुरारा के मोहल्ला बंगलन में पानी और बिजली संकट को लेकर किसान कांग्रेस की पंचायत हुई। ग्रामीणों ने एक महीने से पेयजल संकट, अधूरी बिजली सप्लाई और खराब सड़क की समस्या बताई। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने 24 घंटे में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।