ओरमांझी: ओरमांझी के जंगल से जला हुआ कंकाल बरामद, पुलिस जांच में जुटी
ओरमांझी स्थित जंगल से सोमवार सुबह करीब 11 बजे जला हुआ कंकाल बरामद हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।