ग्वालियर के गिरगांव में किसानों की जमीन हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तेदारों ने आधार कार्ड में फोटो बदलकर करीब 12 करोड़ रुपये की कीमती जमीन बेच दी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।