सण्डीला पुलिस ने ग्राम सभा सोम के मुरार नगर में एक जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल के नेतृत्व में आयोजित इस ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव को अपराध मुक्त बनाना, महिला उत्पीड़न रोकना और साइबर अपराधों से बचाव करना था।