खंडवा: मरा समझकर ओढ़ाया कफन, अचानक उठकर भागा युवक! खंडवा में मच गया हड़कंप
खंडवा के तीन पुलिया क्षेत्र में आधी-अधूरी सूचना के कारण ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, एक टीम को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस बीच हालात बदल चुके थे।