हेड कांस्टेबल पर महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कोलार थाने में हंगामाभोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल पर महिलाओं ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगते ही दर्जनों महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंच गईं और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगीं। थाने पर लंबी देर तक हंगामा चलता रहा।