बहोरीबंद: किसानों के लिए राहत: पटोरी साइलो उपार्जन केंद्र बना मिसाल
कटनी जिले बहोरीबंद तहसील के पटोरी स्थित साइलो उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यहां दूर-दराज से आने वाले किसानों को अब किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से उपार्जन केंद्र में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है