लातेहार: जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश
लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया।