फैज़ाबाद: जिले से कुपोषण को दूर भगाने के लिए अति कुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल,रूदौली और मिल्कीपुर में 30 बेड होंगे आरक्षित
जिले से कुपोषण को दूर भगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अति कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने का काम शुरू किया जाने लगा है। ऐसे बच्चों के इलाज के लिए 30 बेड आरक्षित किए जाएंगे। जिला चिकित्सालय, रुदौली और मिल्कीपुर सीएचसी में 10-10 बेड आरक्षित कराए जाएंगे।