सफीपुर: उदशाह गांव में पैतृक भूमि के फर्जीवाड़े में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई कर जेल भेजा गया
Safipur, Unnao | Apr 8, 2026 आसीवन थाना क्षेत्र के उदशाह गांव में धोखाधड़ी के मामले में ग्राम प्रधान राम नरायन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी पैतृक भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराई। पीड़ित शिव चरन कुशवाहा ने इस संबंध में 2024 में शिकायत की थी। जांच के लिए गठित कमेटी और क्राइम ब्रांच की जांच में आरोप सही पाए गए। मा