मुरैना नगर: सदर बाजार बुक स्टोर से हुई चोरी का मामला,CCTV में कंधे पर स्टैंड फैन ले जाता कैद हुआ चोर,शोसल मिडिया वीडियो हुआ वायरल।
मुरैना के सदर बाजार स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज बुक स्टोर में देर रात छत के रास्ते घुसे चोर ने 20 से 22 हजार रुपये नकद,तीन कैमरे, डीवीआर,एलईडी,स्टैंड फैन समेत अन्य सामान चुरा लिया। सीसीटीवी में आरोपी कंधे पर स्टैंड फैन और हाथ में बड़ा थैला लेकर जाता दिखा। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।