हरदोई: डीएम व एसपी ने सी.एस.एन. पीजी कॉलेज और अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2025 बता दें कि समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हो रही है। परीक्षा सूचितापूर्ण,नकलविहीन, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए डीएम अनुनय झा एवं एसपी नीरज जादौन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखा और ड्यूटीरत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।