हरदोई: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आरओ, एआरओ परीक्षा के केंद्रों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 सबसे पहले दोनों अधिकारी न्यू हाइट्स स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, क्लासरूम व पार्किग आदि की व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सेंट जेम्स स्कूल पहुंचे वहाँ उन्होंने क्लॉक रूम की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता की जांच की।