हरदोई: हरदोई में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न, आशुतोष पाठक को हरदोई का जिलाध्यक्ष किया गया नियुक्त
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 आम आदमी पार्टी की ओर से आज पिहानी चुंगी स्थित एक मैरिज हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तय करना रहा।बैठक का मुख्य आकर्षण रहे जिले के युवा नेता आशुतोष पाठक, जिन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।