हरदोई: कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एसपी ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2025 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति के तत्वाधान में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के पुलिस विभाग के मुखिया नीरज जादौन ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके की।