शाहजहांपुर: सांसद के बेटे को धमकी और फायरिंग मामले में एसपी सिटी ने दी जानकारी, दो टीमें लगीं—जल्द होगी गिरफ्तारी
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर को धमकी देने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एसओजी और सर्विलांस सेल को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।