नवाबगंज: बाराबंकी में पत्रकार का जन्मदिन वृक्षारोपण के साथ मनाया गया
बाराबंकी में पत्रकार संदीप तिवारी का जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। अहमदपुर चौकी परिसर में दारोगा रामनाथ सिंह, प्रदुम्न कुमार, दिग्विजय सिंह और सतीश कुमार की मौजूदगी में संदीप तिवारी ने शुक्रवार करीब 1 बजे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।