महोबा: महोबा रोडवेज डिपो में ब्रेक फेल, बस चाय की दुकान में घुसी, 20 हजार का नुकसान, दुकान खाली होने से टला बड़ा हादसा
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 महोबा रोडवेज डिपो में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब राठ डिपो की एक बस ब्रेक फेल होने से असंतुलित होकर चाय नाश्ता की दुकान में घुस गई।गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पहुंची और बस को रोडवेज परिसर में खड़ा कराया। इस हादसे में दुकानदार का लगभग 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।