शाहबाद: एसडीएम के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, बीआरसी में कार्यक्रम हुआ संपन्न
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-155 शाहाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपजिलाधिकारी पूनम भास्कर ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वीप अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली में विभागीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और सभी मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई।