कैराना: कैराना के मोहल्ला इकबालपुरा में लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Jun 16, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला इकबालपुरा निवासी मुरसलीन ने कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान मोहल्ला आलदरम्यान निवासी दो सगे भाई सनवीर व तनवीर के अलावा वाजिद और अबरार पुरानी रंजिश के चलते लाठी—डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर लाठी—डंडों से हमला किया।