झांसी: चिरगांव में मकान गिराने के दौरान मजदूर के सीने पर गिरा पत्थर, हुई मौत, परिजनों ने लगाए आरोप और अस्पताल में किया हंगामा
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2026 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के अपबेई गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मजदूर रामेश्वर प्रजापति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक दबंग व्यक्ति रामेश्वर को जबरन पुराना मकान गिराने के लिए ले गया था। मृतक की बहू कुंती देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके जेठ को पहले शराब पिलाई गई और फिर असुरक्षित तरीके से छत के भारी पत्थर उतरवाए जा रहे थे।