सिमरी बख्तियारपुर अंचल कार्यालय ने सरकारी (लोक) भूमि पर अवैध रूप से कायम जमाबंदी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचल अधिकारी शुभम वर्मा ने एक कार्यालय आदेश जारी कर सभी राजस्व कर्मचारियों और अंचल अमीनों को 10 दिनों के भीतर ऐसी जमाबंदियों को रद्द करने का प्रस्ताव सौंपने का निर्देश दिया है।