रायबरेली: एसपी कार्यालय में एसपी से मिलने आए नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का हुआ चालान, हटाया गया फर्जी विधानसभा पास
एसपी कार्यालय में,सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई,जब अपनी गाड़ी से,दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे, नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अपने केस के सिलसिले में एसपी से मिलने पहुंचे तो,उनकी गाड़ी पर,फर्जी विधानसभा का पास और ब्लैक फिल्म लगी पाई गई।मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए,ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर,फर्जी पास हटवाया और चालान कर जुर्माना की कार्रवाई की है।