रायबरेली: चन्दईपुर में तालाब के किनारे अजगर निकलने से मछली पालक और ग्रामीण परेशान, निजात दिलाने की लगाई गुहार
25 नवंबर सोमवार 10 बजे ग्रामीण तथा मछली पालकों ने वन विभाग से अजगर पकड़ने की गुहार लगाई है। लगातार अजगर निकलने से ग्रामीणों मे हड़कंप हुआ है। अब तक पांच अजगर निकल चुके हैं। जो तालाब में घुसकर मछलियों को निशाना बनाते हैं। आसपास के ग्रामीण तथा तालाब के पास जाने वाले बच्चों को भी अजगर निशाना बनाने का खतरा नजर आ रहा है। अजगरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।