रायबरेली: इंदिरा नगर में फास्ट फूड दुकान के संचालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों में से दो को किया गिरफ्तार
48 घण्टे के अंदर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।फास्ट फूड विक्रेता से 4 लोगों ने की थी मारपीट।मारपीट का वीडियो भी हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल,पीड़ित की तहरीर पर 4 अभियुक्तो के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा,4 अभियुक्तो में दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।अभियुक्त नितिन सोनकर, सर्वेश गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार।