रायबरेली: चकदादर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,चक दादर मोड़ के पास,एक अज्ञात वाहन की टक्कर से,रविवार की रात एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको स्थानीय लोगों की मदद से, एंबुलेंस द्वारा,जिला अस्पताल पहुंचाया गया।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है।मिल एरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर,टक्कर मारने वाहन की तलास शुरू कर दी है।