एकंगरसराय: एकंगरसराय पश्चिमी बाईपास चौराहा के धनगिरी अस्पताल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ जख्मी
शुक्रवार को एकंगरसराय के पश्चिमी बाईपास चौराहा के धनगिरी अस्पताल के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान तेल्हाडा थाना क्षेत्र के केला बिगहा निवासी पप्पू कुमार के रूप में किया गया। जख्मी पप्पू कुमार को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।