शामली: शामली में पुलिस ने ₹4.36 लाख की स्मैक के साथ मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 20, 2026 सोमवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना शामली कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी समद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर है, जिसके कब्जे से ₹4.36 लाख कीमत करीब 21.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।