विदिशा नगर: जतरापुरा PM आवास में AAP और कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, निर्माण पूरा कर सभी सुविधाएं दिलाने की मांग की
पीएम आवास योजना के अंतर्गत जतरापुरा में चार मंजिला मकान बनाकर गरीबों को रियायती दर पर देना थे लेकिन निर्माण अधूरा होने के कारण 84 परिवार ही यहां रह रहे। आप के लोकसभा प्रभारी भगवत सिंह राजपूत और कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सीएमओ ने कहा दूसरे टेंडर लगाए गए हैं जल्द काम करेंगे।