झांसी: झांसी पहुंची मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों से मूंगफली की खरीद की होगी जांच
Jhansi, Jhansi | Nov 30, 2024 महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की आवश्यक बैठक सर्किट हाउस सभागार में शनिवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग, जल निगम एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की।