झांसी: झांसी न्यायालय ने रेप के आरोपी को सुनाई 7 साल की कठोर कारावास की सजा, लगाया ₹10 हजार का जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Nov 30, 2024 झांसी में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी अर्जुन उर्फ बल्लू जाटव को कोर्ट ने 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। नहीं देने पर 4 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला शनिवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी ने सुनाया है।