झांसी: जीआरपी टीम ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में चोरी करने वाले एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Nov 30, 2024 पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के निर्देशन में चोरी, लूट, जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा शनिवार समय करीब दोपहर 2:00 बजे वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में चोर ने अपना नाम बल्लू कुशवाहा निवासी ललितपुर बताया।