घर में घुसकर ताबड़तोड़ हमला, मासूम समेत कई घायल, न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार,
मुरैना। जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, ताल बस्ती में रहने वाले रोहित खटीक एवम उनके परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राजू खटीक, विक्की खटीक, राजकुमार खटीक, बाबू खटीक, लाला खटीक, कस्तूरी खटीक, ज्योती खटीक, नीतू खटीक एवं उसके अन्य 10 से 15 साथियों ने रोहित खटीक के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार इस हमले में एक मासूम बच्चे सहित दो से तीन लोगों के हाथ-पैर टूट गए तथा परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह अपने परिवार के साथ थाना सबलगढ़ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो वहां उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इतना ही नहीं, रोहित खटीक एवं उनके परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।
रोहित खटीक का कहना है कि न्याय की उम्मीद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, मुरैना से भी गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार निराश होकर पीड़ित परिवार ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने रखी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार की मांग: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।