शामली: शामली के मलकपुर निवासी युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एसपी एनपी सिंह ने दी जानकारी, प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि कांधला के मलकपुर गांव निवासी युवक बिलाल द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई द्वारा कांधला थाने पर शिकायत की गई है। मोबाइल में एक मार्फ वीडियो मिली है, जिससे युवक को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कांधला थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करते हुए प्रभावी जांच के निर्देश दिए है।