कोंडागांव: संबलपुर में 5 लाख की लागत से बनेगा रंगमंच, विधायक लता उसेंडी ने किया भूमिपूजन
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम संबलपुर में परदेशीन माता मंदिर परिसर के पास 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रंगमंच भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि रंगमंच निर्माण से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।