खुजनेर: कबीर आश्रम मगनियाखेड़ी में तंवर समाज जागरूकता सेवा समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित
तंवर समाज जागरूकता सेवा समिति के तत्वाधान में कबीर आश्रम मगनियाखेड़ी में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की एकता, शिक्षा, नशा मुक्ति, संस्कार एवं सामाजिक उत्थान के विषय पर चर्चा की गई।