सैदपुर: परिजनों के मना करने पर भी टेम्पो लेकर कैथी जा रहा युवक रामपुर में बाइक को बचाने में पलटा, 4 आंशिक घायल व 2 गंभीर
खानपुर थानाक्षेत्र के रामपुर में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो में सवार एक युवक व चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए, वहीं 3 युवतियों व एक युवक यात्री को हल्की चोटें लगी। गम्भीर रूप से घायलों को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से दोनों को ही प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।