सिवनी: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सिवनी आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Seoni, Seoni | May 16, 2026 सिवनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।