मिर्ज़ापुर: गांधी जयंती पर पथरहिया में आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त व अन्य कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर सफाई की
गांधी जयंती पर पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। आयुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अपर आयुक्त डा. विश्राम यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिसर के अंदर और बाहर झाड़ू लगाकर सफाई की।