मिर्ज़ापुर: गांधी घाट पर प्रजापति समाज ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती, डीएम के न पहुंचने पर जताई नाराजगी
गांधीघाट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रजापति समाज ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। जिलाधिकारी के न पहुंचने पर समाज के लोगों ने नाराजगी प्रकट की। रमेश प्रजापति पप्पू ने कहा कि जिलाधिकारी 12 बजे के बाद भी माल्यार्पण करने नहीं पहुंची हैं। हर वर्ष वह इसके पहले ही पहुंचकर माल्यार्पण कर देती थी।