मिर्ज़ापुर: पिंडा पारने जा रहे बाइक पर सवार अधेड़ को ऑटो ने मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, घटना संगमोहाल ओवर ब्रिज की
बताते चले की लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी बरखंडी नामक अधेड़ अपने घर के लोग के साथ पिंडा पारने मिर्जापुर के बरिया घाट बाइक पर बैठकर आ रहे थे। कटरा कोतवाली के संगमहल ओवर ब्रिज के पास ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक चला रहा युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे पीछे बैठे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ट्रामा सेंटर में लाया गया इलाज जारी है।