गरौठा: भसनेह के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान में जुटी गुरसरांय पुलिस
गुरसरांय थाना क्षेत्र में भसनेह गांव से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे लगभग 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी गुरसरांय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए था। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है और आमजन से जानकारी मिलने पर थाना गुरसरांय को सूचित क