मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर परिवहन विवाद पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- “या तो सब चलाओ या फिर पूरी तरह बंद करो सिस्टम”
मुजफ्फरनगर में परिवहन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राकेश टिकैत ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि या तो सभी गाड़ियों को चलने दिया जाए या पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल के बहाने वाहन सवारियां उठा रहे हैं, जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है। वहीं अधिकारियों ने माना कि यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।