अंबिकापुर: नेशनल हाईवे 43 में तेज रफ्तार एंबुलेंस खेत में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में शुक्रवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस वहां में चालक फस गया स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उपचार हेतु अस्पताल दाखिल कराया जहां घायल का उपचार जारी है। वही बतौली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।