मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
मखदुमपुर। टेहटा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि धीराबीघा गांव निवासी चुन्नू यादव और जमींदर प्रसाद शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।