शुक्रवार की शाम जैन समाज का वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। शिकोहाबाद से पैदल यात्रा कर नगर में पहुंचीं आचार्य विद्यासागर जी की शिष्या 105 गुरु मां सत्यवती माताजी तथा हेमवती माताजी का नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।