अथमलगोला: अथमलगोला में 17 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र के लहेरियाटोला गांव से पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियाटोला गांव के समीप सड़क किनारे छापेमारी की गई। इस दौरान 17 लीटर देसी शराब के साथ लहेरियाटोला निवासी मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत