गोगरी: खगड़िया: टॉप टेन अपराधी, 50,000 का इनामी कुमोद यादव उसरी राटन से गिरफ्तार
डीआईयू एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में खगड़िया जिला का टॉप टेन 50000 का इनामी अपराधी उसरी गांव निवासी राम बिलाश यादव का पुत्र कुमोद यादव गिरफ्तार हुआ है। इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बुधवार की शाम चार बजे गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर गोगरी थाना में कांड संख्या 364/23 दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था।