चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगहा स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया। मृतिता की पहचान अजगरा निवासी विजय प्रकाश मौर्य की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है, वह बीते शनिवार को घायल हुई थी।