मेरठ: कावड़ शिविर में मौजूद सिलेंडर में लगी भीषण आग दरोगा ने सिलेंडर को फेंक नहर में बड़ा हादसा होने से टला
Meerut, Meerut | Aug 2, 2024 मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र स्थित कावड़ मार्ग पर मौजूद एक कावड़ शिविर में सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके चलते शिविर में अफरातफरी का माहौल पनप गया। तभी कावड़ ड्यूटी में तैनात दरोगा योगेश राजोरिया थाना बहसूमा ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक अन्य व्यक्ति की मदद से आग लगे सिलेंडर को उठाकर पास से गुजर रही नहर में फेंक दिया।